Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सुशासन तिहार और समाधान शिविर की तैयारी का समीक्षा किया

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के अब तक निराकृत और लंबित मांग और शिकायत  का अधिकारीवार और विभागवार समीक्षा किया गया। कलेक्टर ने लंबित अधिकारियों को अवकाश दिवस में भी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisements


आगामी 5 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार के तीसरे चरण समाधान शिविर के आयोजन की पूर्व तैयारी के संबंध में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के सभी अधिकारियों से चर्चा किए। शिविर में विभागवार दिए जाने वाले जानकारी का डेमो सभाकक्ष में अधिकारियों ने दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग में संचालित सभी योजनाओं की पात्रता, आए आवेदनों के निराकरण, सामग्री का वितरण, आधार और आयुष्मान ऑपरेटर सहित पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button