Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा सक्ती द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सक्ती=भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित वरिष्ठ जन एवं जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता उपस्थित रहे सर्व प्रथम भारत माता दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर पूजा उपरांत उपस्थित अतिथि वक्ताओ ने कार्यकर्ताओं को संगोष्ठी के विषय पर सारगर्भित बाते कही एक राष्ट्र, एक चुनाव" या कहे एक साथ चुनाव किया जाना

Advertisements

जो लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक ही साथ कराने का विचार प्रस्तुत करता है इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे, हालाँकि देश भर में मतदान कई चरणों में कराया जा सकता है इन चुनावी समय-सीमाओं को एक साथ जोड़ने का मुख्य उद्देश्य चुनावों के लिए किए जाने वाले प्रबंध से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना, इसमें लगने वाले खर्च को घटाना और लगातार चुनावों के कारण देश को आर्थिक नुकसान से बचाना अपने संबोधन में संजय रामचंद्र ने कहा देश में एक साथ चुनाव कराने से देश को आर्थिक नुकसान कम होगा

एक ही चुनाव में विधायक ,सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे जिससे लोगों को बार बार वोट डालने जाने से राहत मिलेगा उनका समय बचेगा रामावतार अग्रवाल जी ने कहा- देश में एक साथ ही सारे जनप्रतिनिधि चुनकर आयेंगे तो बार बार चुनावी व्यवस्था नहीं करना पड़ेगा राजनीतिक दलो को भी बार बार प्रचार के खर्चों से निजात मिलेगी एवं सरकारी तंत्र एवं व्यवस्थाओं पर आर्थिक हानि कम होगा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा - एक राष्ट्र, एक चुनाव, चुनाव लागत में कटौती के उद्देश्य से देश में सभी चुनावों को एक ही दिन या एक समय सीमा के भीतर करने के लिए भारत सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है पूरे भारत में एक चुनाव होना ही चाहिए एक बार विधानसभा चुनाव,फिर सांसद चुनाव नगरीय निकाय चुनाव पंचायत चुनाव ये सभी अलग अलग होता है जिससे पार्टियों के साथ साथ देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है चुनाव एक साथ होने से समय एवं आर्थिक नुकसान को कम किया जा सकेगा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल जी ने कहा कि पांच साल में सभी चुनाव एक साथ होने से देश एवं क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों को विकाश के लिए ज्यादा समय मिलेगा शासन प्रशासन के चुनाव में होने वाले खर्च कम होगा वह पैसा देश के विकास कार्यों पर लग सकेगा एवं पूरा पांच साल विकाश कार्यों पर ध्यान देंगे

राजनीतिक पार्टियों को प्रचार के साधनों पर कम खर्च होगा पार्टी पर आर्थिक बोझ कम होगा कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया एवं अनीता सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया संगोष्ठी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र जवाहर जायसवाल प्रदीप गुप्ता, चुडामणि राठौर, आशा साव प्रेम पटेल रामनरेश यादव,जितेश शर्मा,धनंजय नामदेव भरत यादव संतोष राठौर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पहलवानदास महंत धीरेन्द्र राठौर,गेंदराम मनहर,रवि गबेल,दीपक गुप्ता गोविन्दा निराला चिराग अग्रवाल विजय जायसवाल ,रीता पटेल अनिता गोपाल अनीता सिंह ललिता साहू सुषमा कसेर संजय अग्रवाल,वेद देवांगन, परमेश्वर साहू आकाश साहू रामावतार साहू हर्ष देवांगन, आदित्य अग्रवाल देवाशीष पटेल सहित सक्ती विधानसभा में निवासरत भाजपा पदाधिकारी , महिला मोर्चा युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button