Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

क्राइम ब्रांच पुलिस ने डाक्टर से फिरौती माँगने वाले दो बदमाशो को धर दबोचा

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल संचालिका महिला डॉक्टर से अज्ञात बदमाशों ने पचास लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल संचालिका महिला डॉक्टर से पचास लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी हरप्रीत और गुरजीत को निवासी पहाड़ नगर मैलानी को धर दबोचा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला डॉक्टर इन्द्रा चोपड़ा जो चोपड़ा हास्पिटल’ की संचालिका ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह बीते कई वर्षों से अपने निजी अस्पताल में मरीजों की इलाज करती हैं। डॉक्टर इन्द्रा चोपड़ा के अनुसार बीते छ:  व सात दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग अलग मोबाइल नंबरों से फोन कॉल्स आईं। फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उसने पूर्व में एक पत्र भेजा था, जिसमें पचास लाख रुपए की मांग की गई थी। लेकिन जब तय समय में रकम नहीं दी गई तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। करीब दस दिन पहले बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र भी उनके अस्पताल की डाक पेटिका में डाल दिया था जिसमें फिरौती की मांग करते हुए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद लगातार अलग अलग नंबरों से फोन करके दबाव बनाया जा रहा था। जिसको लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बी एन एस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कई पुलिस टीम के साथ साथ क्राइम ब्रांच पुलिस को भी घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। क्राइम ब्रांच ने फिरौती मांगने वाले आरोपी हरप्रीत और गुरजीत को धर दबोचा है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button