राज्य

शतरंज की बिसात पर जालंधर का जलवा! नमितबीर वालिया बने इंटरनेशनल मास्टर

Ad

चंडीगढ़ 
पंजाब ने शतरंज की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाई है। जालंधर के नमितबीर सिंह वालिया ने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) का खिताब हासिल कर राज्य के दूसरे खिलाड़ी के रूप में इतिहास रचा है। उन्होंने फ्रांस में आयोजित थर्ड एनेमास इंटरनेशनल मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और अपना अंतिम आईएम नॉर्म पूरा किया। उनके कोच कंवरजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी।

Advertisements

यह सफलता पंजाब के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह सम्मान करीब चार साल बाद राज्य को मिला है। इससे पहले, जालंधर के ही दुश्यंत शर्मा ने 1 फरवरी 2022 को रूस के इंटरनेशनल मास्टर आर्तेम सादोव्स्की को हराकर पंजाब के पहले आईएम बनने का गौरव प्राप्त किया था। नमितबीर की यह उपलब्धि न सिर्फ जालंधर बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button