Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

महान संत रविदास जी की जयन्ती लखीमपुर खीरी, में जोशो-खरोश से मनाई गई।

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस भवन पर गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर हाजी डा०रईस अहमद उस्मानी कार्यवाहक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जनपद लखीमपुर खीरी ने बताया गुरू रविदास जी  मध्यकाल में एक भारतीय संत, कवि सतगुरू थे।  इन्हें संत शिरोमणि संत गुरू की उपाधि दी गई थी। इन्होंने रवि दासीया पंथ, की स्थापना की, और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रन्थ गुरू ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खण्डन किया है, और आत्म ज्ञान का मार्ग दिखाया है। गुरु रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा  प्रहार कर, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश समाज को दिया है। उनके उपदेश सदैव सच्चाई का रास्ता सिखाएंगे l गोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रह्लाद पटेल, डा०रईस अहमद उस्मानी, रवि तिवारी जी, संजय गोस्वामी, डा.कोमल सिंह, रामकुमार वर्मा, सरोजिनी अवस्थी, अब्दुल रहीम, राम पाल शाक्य, लतीफ आजम कांग्रेस सेवादल,  ओम प्रकाश, जावेद अली, अन्जुम कद्र, अब्दुल कैयूम, अकबर अली नकवी, अकील खां, अतहर हुसैन लोधपुरवा, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button