छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, हवाई जहाज से लाया गया शव

परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुरनगर,कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तपकरा के ग्राम सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया गया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी।

Advertisements

Advertisements

हवाई जहाज से हुआ शव का परिवहन

Advertisements

मंगलुरु थाना साउथ पुलिस स्टेशन, जिला दक्षिण कन्नड़ में संजय की मृत्यु के बाद उनका शव को हवाई जहाज के माध्यम से कल शाम रांची लाया गया। इसके बाद “1099 मुक्तांजलि” शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके घर आज सुबह 5 बजे सूंडरु पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों से मिला परिजनों को सहारा

इस कठिन समय में मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला। जिला प्रशासन की तत्परता और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बनने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button