Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कोसीर पुलिस ने मल्दा,जशपुर विद्यालय में 36 वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान चलाया

Ad

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट

Advertisements


कोसीर।जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के मार्ग निर्देशन में 36 वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 07.01.2025 को कोसीर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्दा अ में 36 वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम रखा गया

Advertisements
Advertisements

जिसमे संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित हुये जिन्हे थाना प्रभारी एन एल राठिया द्वारा अपने स्टाप के साथ जाकर जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु पहल किया गया एवं छात्र-छात्राओं को समझाईश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है प्रत्येक नागरिक को इसे गम्भीरता से लेना चाहिये तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का उपयोग करने, नशा के हालत मे वाहन न चलाने खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने, मालवाहक यान मे सवारी न बैठाने तथा दो पहिया वाहन मे तीन सवारी न बैठाने हेतु आवश्यक समझाईश दिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button