छत्तीसगढ़जशपुर नगर

युवा नेत्री बनी मंडल अध्यक्ष,महिलाओं,को कमजोर नहीं मानती भाजपा,सरोजनी सिंह, मंडल अध्यक्ष

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Advertisements

दिनांक 14 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को भाजपा मंडल दुलदुला के अध्यक्ष कपिल देव साय के अध्यक्षता में दुलदुला के नर्सरी में मंडल बैठक आह्वाहन की गई थी जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सम्मानीय सुनील गुप्ता जी, संगठन महापर्व मंडल चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा जी, देव तुल्य हिन्दू सम्राट दिलीप सिंह जूदेव जी के परम मित्र बाबू अमर साहू जी चराईडांड व बूथ स्तर के तत्कालीन व नव नियुक्त पदाधिकारी व पार्टी  कार्यकर्ता,ग्रामीण जनता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय जी कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों- कार्यकर्ताओं, ग्रामीण जनता का स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्य करने के दौरान  जाने अंजाने में किसी भी कार्यकर्ता भाई बंधु, देवी स्वरूप माताएं बहनें से कहा सुनी हो गई हो तो अन्यथा में न लेते हुए क्षमा प्राथी हूं ऐसा कहते हुए कई विषयों पर अपना वक्तव्य दिए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्माननीय सुनील गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें परिवार वाद नहीं है इसमें कार्यकर्ताओं के कार्य करने की दक्षता की आंकलन करते हुए संगठन के विभिन्न दायित्वों सौंपे जाते हैं इसी तारतम्य में इस बार पार्टी की एक नई गाइड लाइन आई है कि मंडल अध्यक्ष के लिए नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति की उम्र 35- 45 वर्ष तक अनिवार्य होना है ऐसा कहते हुए उन्होंने और कई विषयों पर अपना वक्तव्य दिए।

Advertisements
Advertisements

कार्यकम के अंत में मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह ने भी अपना व्यक्त देते हुए कहा कहा कि कार्य करने के दौरान हमसे किसी प्रकार की गलती हो गई हो तो उसके प्रति हम क्षमा प्राथी हूं और उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों के समकक्ष संगठन महापर्व के तहत नए मंडल अध्यक्ष के लिए श्रीमती सरोजनी सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का नाम प्रस्ताव स्वरूप रखे जिसका समर्थन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप व मंडल महिला मोर्चा महामंत्री, जिला आमन्त्रित सदस्य पिंकी गुप्ता के द्वारा बारी बारी से उपस्थित कार्यकर्ताओं  के समक्ष समर्थन चाहते हुए अपना वकतव्य रखे जिसे कार्यकर्ता बंधु सहज स्वीकार करते हुए ताली की गड़ गड़ाहट से समर्थन दिए।

जिसके पश्चात चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा जी के कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं भाई बंधु देवी स्वरूप माताएं बहनें को आभार प्रकट करते हुए कई विषयों पर अपना वक्तव्य देते हुए श्रीमती सरोजनी सिंह के एकल नाम पर प्रस्तावना प्रतिवेदन में लेते हुए जिला स्तर, प्रदेश स्तर के संगठनों के कोर कमेटी तक पहुंचाने की बात कहे और उन्होंने कहा कि अभी मंडल अध्यक्ष के नाम कि घोषणा नहीं की जा रही है उनके नाम की प्रस्तावना प्रतिवेदन हमारे समकक्ष आई हुई है जिस पर चिंतन कर आगामी बैठक में घोषणा की जावेगी ऐसा कहते हुए अपना वाणी को विराम दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button