Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

थाना कोतवाली के एएसआई इगेश्वर यादव और दिलीप बेहरा बने एसआई, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं…

Ad

रायगढ़ न्यूज।पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, अटल नगर द्वारा 10 दिसंबर को जारी पदोन्नति सूची में रायगढ़ जिले के थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इगेश्वर राम यादव और दिलीप कुमार बेहरा को उप निरीक्षक(एसआई) पद पर पदोन्नति दी गई है।इस सूची में कुल 7 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements


आज सुबह पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने  दोनों अधिकारियों के कंधों पर नए स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक पद का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।इस अवसर पर एसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क और ईमानदार रहने का निर्देश दिया।

पदोन्नति मिलने पर इगेश्वर यादव और दिलीप बेहरा ने इसे अपने कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताया और पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने का संकल्प लिया।

Advertisements


कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों के सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button