Advertisement Carousel
Blog

नया बस स्टैंड के पास मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा
चांपा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements


आरोपियों ने हाल ही में नया बस स्टैंड के पास शराब भट्टी के बाहर मारपीट कर एक युवक से मोबाइल और नकदी की लूट की थी।
मामला थाना चांपा का है, जहाँ प्रार्थी सोनू सिदार निवासी मोहंदीखुर्द, शक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अक्टूबर को वह अपने दोस्त लक्षद्वीप के साथ एक बारात में शामिल होने चांपा आया था।
दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच जब वह नया बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी में शराब खरीदने गया, तभी तीन युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर पहुँचे और दोनों से मारपीट कर ₹3500 नगद व एक मोबाइल लूटकर भाग निकले।

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार को सूचना दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और टीम तत्काल जांच में जुट गई।
जांच और गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया, जिसमें तीन युवक एक मोटरसाइकिल में जाते हुए दिखाई दिए।
बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने भोजपुर और शंकर नगर क्षेत्र में दबिश दी, जहाँ से एक नाबालिक समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्होंने लूट की वारदात को कबूल कर लिया।

आरोपियों

आरोपी रितिक सिंह पिता अजय सिंह (22 वर्ष), निवासी भोजपुर, चांपा

आरोपी तुषार बरेठ पिता संतोष बरेठ (18 वर्ष), निवासी शंकर नगर, चांपा

एक नाबालिक आरोपी

तीनों के पास से पुलिस ने कुल ₹2000 नगद, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रीका दुबे और जय उरांव का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
चांपा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महज कुछ ही दिनों में लूट की वारदात का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम को बधाई दी है और आगे भी ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button