Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर की निश्चित संख्या तथा मानक के अनुरूप ध्वनि प्रसारण सुनिश्चित कराया गया

Ad

अफज़ल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर की निश्चित संख्या तथा मानक के अनुरूप ध्वनि प्रसारण सुनिश्चित कराया गया। बता दें माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों पर स्थापित घ्वनि विस्तारक यंत्रों की घ्वनि को मानक ने अनुरूप सुनिश्चित कराने के उद्देशय से पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा शहर लखीमपुर के लखीमपुर शहर के सुआगढ़ा, घोसियाना, गोटैयाबाग, महेवागंज आदि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों की की निश्चित संख्या में रखने तथा मानक के अनुरूप ध्वनि प्रसारण करने हेतु निर्देश दिए साथ ही पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त धार्मिक स्थलों पर स्थापित घ्वनि विस्तारक यंत्रों की घ्वनि को मानक के अनुरूप कराया गया तथा जिन धर्म स्थलों पर अधिक संख्या में घ्वनि विस्तारक यंत्र लगे हैं उनकी संख्या भी कम कराई गयी। इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया कि घ्वनि की मात्रा भी कम करके इस स्तर तक रखा गया है कि लाउडस्पीकर से निकलने वाली घ्वनि धर्म स्थल के परिसर तक ही सीमित रहें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button