उत्तर प्रदेश

शक्ति केंद्र बांग्लहा तकिया के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का बांग्लहा तकिया के चुनाव प्रभारी शंकर दयाल अवस्थी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही मंडल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के आदेशानुसार शक्ति केंद्र बांग्लहा तकिया में मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र बांग्लहा तकिया के सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का बांग्लहा तकिया के चुनाव प्रभारी शंकर दयाल अवस्थी ने माल्यार्पण करके सम्मानित किया। आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर खीरी जिले के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देशानुसार सिंगाही मंडल के तेजतर्रार मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शक्ति केंद्र बांग्लहा तकिया के चुनाव प्रभारी शंकर दयाल अवस्थी ने बूथ संख्या 132 के बूथ अध्यक्ष हरिराम मौर्य,

Advertisements
Advertisements

बूथ संख्या 133 के बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, बूथ संख्या 134 के बूथ अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, बूथ संख्या 135 के बूथ अध्यक्ष परशुराम पाल, बूथ संख्या 246 के बूथ अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, बूथ संख्या 247 के बूथ अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य सहित बांग्लहा तकिया के सभी बोर्ड अध्यक्ष व सिंगाही मंडल के महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष रमाशंकर मौर्य के प्रयास से सभी बूथ अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनको माला पहनाकर सम्मानित किया। बता दें भारतीय जनता पार्टी सिंगाही मंडल के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में व मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी सहित सिंगाही मंडल की पुरी टीम के अच्छे कार्य करने को लेकर जिले स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता मंडल सिंगाही टीम की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button