Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में संचालनालय उद्यानिकी द्वारा तैयार बागवानी का आकर्षक जीवंत प्रदर्शन

Ad

छत्तीसगढ़ स्थापना राज्योत्सव 2024 में संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा फसल विविधीकरण पर आधारित आकर्षक जीवंत प्रदर्शनी तैयार की गई है, विभागीय स्टॉल में फल, पुष्प, सब्जी, औषधि आदि के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे एवं प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे जैम, सॉस, आचार आदि भी विक्रय किया जा रहा है, इन उत्पादों के प्रति लोग विशेष रूचि ले रहे हैं।

Advertisements

Advertisements

संचालनालय द्वारा बागवानी के जीवंत प्रदर्शन ने राज्योत्सव के पहले दिन से ही सैकड़ों लोगों को आकर्षित किया। किसान के साथ साथ आम नागरिक भी मनमोहक जीवंत प्रदर्शन देख बागवानी करने हेतु आकर्षित एवं प्रेरित हुए दिखाई दिए। स्टॉल में केला, आम, अमरूद, शिमला मिर्च, टमाटर, मीर्च, गुलाब, गेंदा, जरबेरा, लिची, पपीता आदि के पौधों के प्रदर्शन के साथ उसकी विस्तृत जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उद्यानिकी के प्रगतिशील कृषकों की सफलता की कहानी, उन्ही की ज़ुबानी सुनाई जा रही है।

Advertisements

इस अवसर पर जिला जशपुर से आए लीची के किसान उद्यान विभाग की ओर से जीवंत प्रदर्शन के समक्ष लीची की खेती करने के इच्छुक किसानों एवं आम जनों को जानकारी देते हुए खेती के अपने अनुभव भी साझा किए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button