Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साल्हेओना के दादरपाली रोड स्थित बरगद पेड़ के पास एक व्यक्ति अवैध शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से काले रंग के बैग में 15 लीटर एवं सफेद प्लास्टिक थैले में 10 लीटर, कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम साल्हेओना, थाना सरिया बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button