Advertisement Carousel
Blog

वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा किया गया

Ad

जनपद खीरी के विभिन्न थानों के पुलिस बल द्वारा अपने अपने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया

Advertisements

लखीमपुर खीरी। वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2024 को जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एसपी द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़, पौधों एवं हरित वन क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः हमें इस नेक कार्य हेतु सिर्फ वन महोत्सव का इंतजार न करके वर्ष में कई बार विभिन्न अवसरों पर पौधे जरूर लगाने चाहिए जिससे कि हमारी आगामी पीढ़ियां एक साफ, स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण में जीवन जी सकें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button