Blog

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया हवाई सर्वेक्षण जानी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की हकीकत

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी

Advertisements

लखीमपुर खीरी भीषण बाढ़ और कटान से प्रभावित क्षेत्र का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद शारदा नगर बांध पर पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

Advertisements

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित खीरी जनपद का हवाई सर्वेक्षण किया है। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। काफी बड़ी भूमि बाढ़ से ग्रस्त है। 133 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि पलिया, निघासन, धौरहरा तहसील और उनके कई ब्लॉक भी बाढ़ प्रभावित हैं। शारदा नगर डैम पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उतरा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ की प्रभावित क्षेत्र के हालात और उसे लेकर की गई तैयारी के बारे में जानकारी की।

शारदा नगर क्षेत्र का दौरा किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ को लेकर शासन और प्रशासन सजग है। बाढ़ पीड़ितों को पीएम आवास योजना की तरह योजना बनाकर पुनस्र्थापित किया जाएगा। जन हानि, धन हानि और पशु हानि की स्थिति में आपदा कोष से सहायता दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है। सीएचसी, पीएचसी और सरकारी समस्त अस्पतालों में सांप और जहरीले जीवों सहित कुत्ते काटने के पर्याप्त इंजेक्शन उपलब्ध हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सभी आपदा पीड़ितों तक राहत किट पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अचानक हुई बारिश से जुलाई के पहले हफ्ते में ही बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सरकार द्वारा इसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी। इसीलिए समस्त आपदा प्रबंधन कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।

नेपाल और उत्तराखंड का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दोनों जगह पर हुई बारिश का पानी नदियों के माध्यम से खीरी जनपद को प्रभावित कर रहा है। शासन और प्रशासन स्तर पर समस्त तैयारी की जा रही हैं। शासन स्तर से प्रभावित आम जनमानस को हर संभव मदद दी जाएगी। लखीमपुर खीरी सारदा नगर पहुंचे सीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पहुंचकर जायजा लिया इस दौरान डीएम खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व निघासन विधायक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button