Advertisement Carousel
सारंगढ़

सारंगढ़। न्यायालय परिसर भी नही रहा सुरक्षित ? भृत्य की मोटरसाइकिल पार

Ad


प्रवीण थॉमस सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला ब्यूरो चीफ
सारंगढ़ । जिले मे मोटर सायकल की चोरी पर विराम नही लग रहा है। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए तीन दिन मे तीन मोटर सायकल चोरी कर दिया है। पहला मोटर सायकल की चोरी न्यायालय परिसर में न्यायालय के भृत्य का किया गया , जबकि शेष 2 मोटर सायकल बरमकेला के बाजार से पार कर दिया गया। मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नही हुई है। रविशंकर बंजारे पिता टेकराम बंजारे उम्र 32 वर्ष ग्राम सलोनी तहसील पलारी जिला बलोदाबाजार वर्तमान पता सिविल कोर्ट सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छग का रहने वाला है तथा अपर सत्र न्यायालय पाक्सो एक्ट एफटी एससी सारंगढ मे भृत्य के पद पर पदस्थ है। उन्होने बताया कि – 30 मई 24 को दिन 10 बजे मे अपने मोटर सायकल क्र. सीजी 22 आर 8575 होण्डा सीडी 110 ड्रीम काले रंग का हरा स्टीकर वाला मोटर सायकल में न्यायालय सारंगढ डयूटी गया ओर न्यायालय परिसर में मोटर सायकल को खडा कर हेण्डल लाक कर चाबी अपने पास रखकर न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था । 2 बजे लंच टाईम मे वह अपने मोटर सायकल को जाकर देखा तो मोटर सायकल जहां खडा किया था वहां नहीं था। कोई अज्ञात ब्यक्ति चोरी कर उस के मोटर सायकल को ले गया है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button