Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

केंद्रीय बजट आम लोगों,किसानों को राहत देने वाला- राधा सिंह

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पर अपने विचार रखते हुए प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने बजट की तारीफ की और इसे आम लोगों एवं किसानों,व्यापारियों के लिए हितकर बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है। इस बजट के तीन कर्तव्य हैं –
निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना। आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा। केन्द्रीय बजट 2026 समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े आमजनों को मुख्य धारा में शामिल करने के उ‌द्देश्य से ग्रामीण युवाओं, गरीबों एवं महिलाओं को समर्पित बजट है। विकासोन्मुख बजट में दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button