Advertisement Carousel
Blog

हरियाणा व यूपी से दो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।

Advertisements

हरियाणा व यूपी से दो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

वर्ष 2022 में दर्ज दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम एवं उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, अगस्त 2022 में आरोपियों द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर एक नाबालिग बालिका को गुरुग्राम (हरियाणा) तथा दूसरी नाबालिग बालिका को जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया गया।
बरामदगी के पश्चात आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर अपहरण एवं अनाचार करना स्वीकार किया। इस पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2) आईपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:


रवि पिता नंदराम (22 वर्ष), निवासी जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
महेंद्र पिता रामनाथ वर्मा (22 वर्ष), निवासी जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
उक्त कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण प्रभारी सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक दिनेश चौहान तथा सायबर टीम से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button