Advertisement Carousel
Blog

अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, मंडी अधिनियम के तहत 225 कट्टी (90 क्विंटल) धान जप्त

Ad

Advertisements

अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, मंडी अधिनियम के तहत 225 कट्टी (90 क्विंटल) धान जप्त

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा,
जिले में अवैध धान भंडारण एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के स्पष्ट निर्देशन में मंडी अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराते हुए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों में छापेमारी कर अवैध धान के मामलों पर कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 225 कट्टी (लगभग 90 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान भंडारण और गैरकानूनी व्यापार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम अर्जुनी से प्रमोद कुमार बंजारे के कब्जे से 70 कट्टी (28 क्विंटल) अवैध धान पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। इसी प्रकार ग्राम बनहिल में कमल किशोर के यहां से 93 कट्टी (37.20 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। ग्राम कटघरी में जयप्रकाश नायक से 32 कट्टी (12.80 क्विंटल) तथा ग्राम पंतोरा, तहसील बलौदा क्षेत्र में विनोद मरावी से 30 कट्टी (12 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों से धान के वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धान को जप्त कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के मौसम में किसानों के हितों की रक्षा एवं शासन की धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध धान भंडारण, परिवहन या दलाली के माध्यम से शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी तहसीलों में सतत निगरानी रखते हुए अवैध धान पर कार्रवाई जारी रखी जाए। इसके लिए राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन का मानना है कि अवैध धान भंडारण से न केवल सरकारी व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि वास्तविक किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आवश्यक है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि वे धान के भंडारण एवं परिवहन में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में अवैध धान के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button