Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण

Ad

Advertisements

सक्ती,

Advertisements

सक्ती में अधिकारियों ने किसानों से सुनिश्चित की पारदर्शी और सुव्यवस्थित धान खरीदी
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों से सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करना है।

Advertisements

निरीक्षण के तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में जाकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग, जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं।

आज अपर कलेक्टर  के एस पैंकरा ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सीरियागढ़ का निरीक्षण किया। वहीं, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम ने धान खरीदी केंद्र चिस्दा, मल्दा और घिवरा का औचक निरीक्षण किया और कार्यों की सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इसी क्रम में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार ने धान खरीदी केंद्र डोडकी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध थीं और सीसीटीवी तथा नमी मापने की मशीन से धान की गुणवत्ता जांची गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की गई, जिन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सही और पारदर्शी ढंग से चल रही है।

साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों जैसे फगुराम, पोता, करीगाँव, कांसा, पीहरिद, कुटराबोड़ आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा धान लाने और टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का पालन करने का भी आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुई है और यह 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जबकि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया को और सुचारू बनाने हेतु ऑनलाइन टोकन प्रणाली भी लागू की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button