Advertisement Carousel
Blog

समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान के तहत सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ

Ad

Advertisements

समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान के तहत सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ

Advertisements

जांजगीर-चांपा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान के अंतर्गत सीएमटीसी (CMTС) प्रशिक्षण केंद्र के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विकासखंड पामगढ़ स्थित ज्ञान गंगा संकुल, पामगढ़ में संचालित सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र का भी ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता रही।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सशक्त कर समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button