Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जांजगीर-चांपा रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड मे

आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),74 BNS 08 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा दिनांक 09.08.2025 की रात्रि में नाबालिक बालिका को उसके घर में सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 331(4), 74 BNS 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर निवासी कोटमीसोनार को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, सैनिक गजेंद्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button