Advertisement Carousel
Blog

पुलिस ने चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के टॉप्स और नकदी बरामद”**

Ad

Advertisements

तखतपुर जिला-बिलासपुर

Advertisements

सुने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस ने भेजा जेल

थाना तखतपुर पुलिस ने सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) का है।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशुतोष सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 दिसंबर 2025 को वह सुबह लगभग 10 बजे अपने घर में ताला बंद कर बिलासपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से एक जोड़ी सोने के टॉप्स एवं 7,000 रुपये नकद चोरी कर लिए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(2), 305 बीएनएस के तहत विवेचना प्रारंभ की गई। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राम खिलावन धुरी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी राशि में से 1,000 रुपये बरामद किए गए। शेष राशि खर्च हो जाना तथा सोने के टॉप्स नकली प्रतीत होने पर नदी में फेंकना बताया गया।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :

1. राम खिलावन धुरी, पिता जगत राम धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ब्लाक रोड, वार्ड क्रमांक 01, तखतपुर, जिला बिलासपुर।

2. संतोष यादव, पिता सखराम यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, तखतपुर, जिला बिलासपुर।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी एवं ओंकार सिंह की विशेष भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button