Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़

नम आंखों के विसर्जित हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

Ad

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय में शारदीय नवरात्र पर 9 दिनों तक मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा , अर्चना कर मंगलवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अमित तिवारी अपने वार्ड के महिला, पुरुष, युवा और युवतियों के साथ दुर्गा माता की जय, अंबे गौरी की जय के गगन भेदी नारों के साथ विसर्जन हेतु नगर में निकले।

Advertisements

Advertisements

भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी हक अपने टीम को ठाकुर साहब के नेतृत्व में भेजें जो शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने में सफल रहे । माता रानी का पूजा अर्चना संपन्न करवा ढोल , नगाड़ों, धुमाल, साउंड सिस्टम, अबीर ,गुलाल और आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण करते हुए आजाद चौक की माता रानी निकली और नगर के खाड़ाबंद तालाब में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आजाद चौक के युवाओं के द्वारा मां दुर्गा का विसर्जन नम आंखों से वैदिक रीति के द्वारा विदाई किया गया ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button