Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

रायपुर: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बना रोडमैप

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई 11 जनवरी को कुशा भाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल , भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी अखिलेश सोनी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने कहा कि पार्टी का विस्तार और मजबूती के लिए पार्टी विभिन्न मोर्चा का गठन करती है पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिनको जिम्मेदारी मिली है  सभी लोगों को पार्टी को 100% देना है।

Advertisements
Advertisements

अपने-अपने दायित्वों को सभी को ईमानदारी से निर्वहन करना है। 1 साल में सभी जातियों में कार्यकर्ता तैयार करना है। 1 साल बाद बिलासपुर में 1 लाख की रैली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की करनी है। हम सभी को राजनीतिक व संगठन आत्मक प्रवास करना है संगठन की समस्याओं को दूर करना है ।कमजोर क्षेत्र में जाकर क्षेत्र को मजबूत करना है ।सभी जातियों उपजातियों का भला करना है उनमें नेतृत्व पैदा करना है ।हम सभी को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद रखना है। उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री यशवंत ने कहा कि हम सभी को जन आधार बढ़ाने के लिए कार्य करना है आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान देना है प्रदेश महामंत्री वी मोर्चा प्रभारी अखिलेश सोनी ने कहा कि अलग-अलग समाज के लोगों को मोर्चा में लिया जाना है।

केंद्र व राज्य की सरकार ओबीसी कल्याणकारी सरकार है 2 साल बाद हम सभी को चुनाव में जाना है भाजपा के विचारधारा को निचले स्तर पर ले जाना है केंद्र में मोदी सरकार ने 27 ओबीसी केंद्रीय मंत्री बनाए हैं इसी तरह राज्य में 13 मंत्रियों में से 7ओबीसी मंत्री  हैं। इसी तरह केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। इसके पूर्व भाजपा पिछड़ा और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों को इस माह के अंत तक जिले के कार्यकरिणी बनने के निर्देश दिए। व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के लिए निर्देशित किया। समाज प्रमुखों को सूची बनाने व आने वाले दिनों में प्रदेश कार्य समिति होने की सूचना दी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा व्  प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने किया। बैठक में भाजपा पिछड़ा और का मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, देवदत्त साहू, आशीष जायसवाल,निर्मला यादव, राजेंद्र नायक, हरिलाल सिन्हा, राजेन्द्र जायसवाल, तुलसी साहू, हेमराज सोनी, भागवत विश्वकर्मा, वीरेंद्र सोनी, छगन साहू,किशुन यदु , भूपेंद्र सेन नरेंद्र निर्मलकर, भूपेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, अखिलेश कश्यप, लक्ष्मण गौतम, तिलक साहू एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button