Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नगरी का एनएसयूआई की टीम में लिया जायजा

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

एनएसयूआई की टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का दौरा किया गया। विगत 25 दिनों से स्कूल संचालन प्रारंभ हो चुका है, बावजूद इसके अब तक छात्रों को शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। लगातार मिल रही छात्रों एवं अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया और छात्रों व प्राचार्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements

प्राचार्य महोदय ने यह स्वीकार किया कि अब तक शासन स्तर से पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
एनएसयूआई यह मांग करती है कि शासन तत्काल पुस्तक आपूर्ति सुनिश्चित करे। यदि आगामी दिनों में विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।शिक्षा के अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रों का हर हक़ सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button