Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो होटलों पर पुलिस का छापा, 6 गिरफ्तार

Ad

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और भागीदार सुमित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने प्वाइंटर के माध्यम से सौदा तय कराया और संकेत मिलते ही दोनों होटलों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। रेड के दौरान होटल आदित्य गैस्ट हाउस की महिला मैनेजर रेवती साहू और होटल गगन ग्रैंड के मैनेजर सुब्रत सेठी, महिला रिसेप्शनिस्ट निशामणी बेहरा और अन्य स्टाफ को मौके से पकड़ा गया।

Advertisements

मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाते पाए जाने पर वाहन मालिक को भी बनाया जा सकता है सह आरोपी

साथ ही संदिग्ध अवस्था में मिले मनोज वैष्णव और तेजेश्वर डडसेना को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, नगदी रकम जब्त की है। इनके खिलाफ थाना गंज में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल के संचालक कुणाल बाग और उसका सहयोगी सुमित इस पूरे नेटवर्क के प्रमुख बताये जा रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button