Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ सड़क पर बड़ा हादसा | यात्रियों से भरी बस और कार में टक्कर

Ad

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग रोज़ाना सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं।

Advertisements

आज एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

Advertisements

यह हादसा टीमरलगा स्थित जगदंबा फंड के पास हुआ, जहां बदन बस रायगढ़ से सारंगढ़ की ओर आ रही थी, वहीं कार चंद्रपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

गनीमत रही कि टक्कर भीषण नहीं थी, लेकिन बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि बस में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्के झटके महसूस हुए हैं।

हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की ओर चला गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button