Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ पुलिस की छापेमारी में 110 लीटर अवैध शराब जब्त | आरोपी गिरफ्तार

Ad

थाना-सिटी कोतवाली सारंगढ़
अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
एक आरोपी के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

Advertisements
Advertisements

अप0क्रं0 430/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक 25.08.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नावापारा बोरीद जंगल मे 02 ब्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु निर्माण कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम नावापारा के बोरीद जंगल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया गया पुलिस को देखकर दो ब्यक्ति भाग रहे थे 01 व्यक्ति को दौडाकर पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज चैरगे पिता दुधनाथ चैरगे उम्र 19 वर्ष सा० नावापारा थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छ०ग० का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी अंदर सफेद पन्नी मे भरा करीब 35 लीटर व एक प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पन्नी मे भरा करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 03 पीला रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा मे भरी कच्ची महुआ शराब 45 लीटर कुल जुमला महुआ शराब 110 लीटर कीमती 22,000 रू कों जप्त किया गया है। आरोपी  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0  संतोष मिरि,आरक्षक- ओमचंद साहू, सत्येंद्र बंजारे, भुनेश्वर चंद्र, सुरेंद्र पटेल, एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button