Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

पुरे प्रदेश में भाजपा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला : सूरज गुप्ता

Ad

प्रवीण कुमार थॉमस की रिपोर्ट

Advertisements

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव व सोनिया-राहुल का पुतला दहन
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्यभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़ के सूरज गुप्ता ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।

चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। सूरज गुप्ता ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button