Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति पर उठे सवाल, निजी मकान में हो रहा संचालन

Questions raised about the attendance of children at Anganwadi centres, which are being run in private houses.

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार
दुलदुला। जनपद पंचायत दुलदुला अंतर्गत ग्राम पंचायत मयूरचुंडी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर इसकी व्यवस्था और बच्चों की वास्तविक उपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन मुख्य रूप से छह वर्ष तक के बच्चों को पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाता है।
Advertisements
स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की दर्ज संख्या तो बताई जा रही है, लेकिन मौके पर बच्चों की उपस्थिति को लेकर स्थिति अलग नजर आने की बात कही जा रही है। केंद्र की कार्यकर्ता के अनुसार, दर्ज बच्चों में से कुछ बच्चे शिशु मंदिर में पढ़ने जाते हैं।
इस स्थिति को लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित रूप से बच्चे उपस्थित नहीं होते हैं, तो केंद्र के संचालन और वहां उपलब्ध सुविधाओं का वास्तविक लाभ बच्चों तक कितना पहुंच रहा है। साथ ही, ऐसे केंद्रों की नियमित निगरानी और दर्ज बच्चों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किस तरह किया जा रहा है, यह भी जांच का विषय है।

Advertisements
बताया गया है कि यह आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान में संचालित हो रहा है और इसके लिए शासन की ओर से किराया भी दिया जाता है। ऐसे में केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण और शासकीय संसाधनों के उपयोग की स्थिति की जांच किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को मौके पर पहुंचकर केंद्र की वास्तविक स्थिति, बच्चों की दर्ज संख्या और उनकी नियमित उपस्थिति का सत्यापन करना चाहिए, ताकि आंगनबाड़ी योजना का लाभ पात्र बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button