Advertisement Carousel
Add
Blog

अयान यादव ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, बलौदा का बढ़ाया गौरव

Ad

Advertisements

अयान यादव ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, बलौदा का बढ़ाया गौरव

Advertisements


बलौदा। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बलौदा के कक्षा 10वीं के छात्र अयान यादव ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अयान की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार सहित पूरे बलौदा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Advertisements


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 11वीं के आदित्य यादव, कक्षा 12वीं के आर्यन यादव और अनीश काटले शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन का परिचय दिया।


अयान की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने अयान सहित सभी खिलाड़ियों तथा उनके मुख्य कोच पवन यादव, नीलेश यादव और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अयान की स्वर्णिम उपलब्धि ग्रामीण अंचल के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। अयान की इस शानदार जीत से बलौदा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button