Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

नवरंगपुर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 5,200 रुपये नकद बरामद

Ad

सारंगढ़। जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सारंगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम नवरंगपुर में बीएसएनएल टॉवर के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और कुल 5,200 रुपये की नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवरंगपुर स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियां और 5,200 रुपये नकद जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू पिता लोकेश्वर सिंह निवासी डोमाडीह, सत्यनारायण पिता घसिया पटेल, माणिकचंद पिता बाबूलाल श्रीवास, श्रीराम पिता रामलाल पटेल और कन्हैया लाल पिता घासीराम जायसवाल, सभी निवासी नवरंगपुर, तथा रमेश पिता सुखराम सिदार निवासी फरसवानी के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सउनि नरेंद्र मनहर, आरक्षक चंदन दिनकर, संजय भारद्वाज, गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षकों का योगदान रहा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button