Advertisement Carousel
Add
Blog

गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तारएक किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 50 हजार रुपये

Ad

Advertisements

गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 50 हजार रुपये

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर/कोटा,  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा के वार्ड क्रमांक-01, सूदनपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हीरो नेताम पिता स्वर्गीय जंगलिया नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-01 सूदनपारा, कोटा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button