Advertisement Carousel
Add
Blog

सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर सक्ती पुलिस की कार्रवाईऑनलाइन सट्टा में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त

Ad

Advertisements

सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर सक्ती पुलिस की कार्रवाई
ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त

Advertisements
Advertisements


सक्ती,जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन, कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये, जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवारी बाजार स्थित पानी टंकी के पास समीर खान नामक व्यक्ति मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टे के अंक लिखवाकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर समीर खान को पकड़ा। उसके कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया।


मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट के जरिए सुरेश चंद अग्रवाल से सट्टे के अंक लेकर ‘कल्याण’ में लगाने संबंधी बातचीत सामने आई। पूछताछ में समीर खान द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिलाने की जानकारी दी गई।
इसके बाद पुलिस ने सुरेश चंद अग्रवाल को भी घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में समीर खान के साथ सट्टे के अंक और ‘कल्याण’ में लगाने संबंधी बातचीत मिली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button