Advertisement Carousel
Blog

वायरल वीडियो पर कलेक्टर सख्त, जांच के आदेश

Advertisements

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की होगी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Advertisements


जांजगीर-चांपा, कलेक्टोरेट के एक कर्मचारी से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि जांच में वीडियो सही पाए जाने और संबंधित कर्मचारी का आचरण सेवा नियमों के विपरीत मिलने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा आचरण नियमों का पूर्ण पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा सेवा नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button