Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर जिले के भाजयुमों टीम का कब होगा विस्तार, युवा मोर्चा कार्यकर्ता हो रहे है हतोत्साहित

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा होने के लम्बे अरसे के बाद भी युवा मोर्चा की टीम का विस्तार अभी तक नहीं हुआ।

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार किया जा चुका है और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ कार्य कर रहे है किंतु जशपुर जिला एक वीवीआईपी जिला होने के बाद भी अभी तक युवा मोर्चा के विस्तार नही होने से युवाओं में उत्साह कम नजर आ रहा है।
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा में जशपुर जिले के लिए भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव को घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही जशपुर के युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐसा लगा कि अब जशपुर जिले के भाजपा युवा ह्रदय की धड़कन विजय आदित्य सिंह जूदेव ही है।    
भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद आज तक भाजपा युवा मोर्चा का जिले में कार्यकारिणी का विस्तार नही हो पाया है। जिससे जिले के युवा कार्यकर्ताओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवा शक्ति के उपयोग की बात करते है। पर जशपुर जिले में इसके विपरीत युवा शक्ति को हतोत्साहित किया जा रहा है। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि युवा शक्ति का समयानुसार उपयोग नही किया गया, तो इस युवा शक्ति का रुख दूसरी तरफ हो जाने से गंभीर परिणाम आ सकते है।

Advertisements

वैसे तो भाजपा ने जशपुर जिले में युवाओं की कमान युवा ह्रदय की धड़कन विजय आदित्य सिंह जूदेव दी गई है। और भाजपा की उम्मीद से आगे बढ कर विजय आदित्य सिंह जूदेव युवाओं को संगठित भी कर रहे है और युवाओं के माध्यम से भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का कार्य कर रहे है।
इन सबके बाद भी अगर समय रहते जिले में भाजपा युवा कार्यकारिणी का विस्तार नही हुआ तो आने वाले वक्त पर राजनैतिक परिदृश्य में परिवर्तन नजर आने की संभावना बन सकती है।

विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिलाध्यक्ष भाजयुमो जशपुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जूनियर जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बताया

“मेरे द्वारा जिले की कार्यकारिणी गठन करली गई है। सूची जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के पास अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई। जिलाध्यक्ष के अनुमोदन पश्चात तत्काल जारी की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button