Advertisement Carousel
Blog

नव पदस्थापना के साथ ही सक्रिय हुए प्रधान जिला न्यायाधीश, कार्यों की शुरू की समीक्षा निर्माणाधीन न्यायालय परिसरों का किया गया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर 09 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Ad

Advertisements

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग द्वारा नवीन पदस्थापना स्थल पर दिनांक 30 मार्च 2026 को पदभार ग्रहण करते ही न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रति सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संज्ञान लिया जा रहा है।

Advertisements


पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय न्यायाधीश द्वारा जिले के समस्त तालुकाओं में निर्माणाधीन न्यायालय परिसरों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही कंक्रीट एवं विद्युत वायरिंग की गुणवत्ता का भी विशेष रूप से परीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements


इसी क्रम में आगामी द्वितीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु समस्त विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करने एवं इसके सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।


माननीय न्यायाधीश द्वारा जिले के समस्त थानों में पदस्थ पैरालीगल वालेंटियर्स को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में नेशनल लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा मुनादी के माध्यम से आम नागरिकों को इसकी जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस माध्यम से लाभान्वित हो सकें।


इसके अतिरिक्त, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आम जनता को इन योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button