Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर पुलिस को मिली आधुनिक सौगात: नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का लोकार्पण बिलासपुर,

Ad

Advertisements

बिलासपुर पुलिस को मिली आधुनिक सौगात: नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का लोकार्पण
बिलासपुर,

Advertisements


छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सतत प्रयासों से जिले में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षित आरक्षी केंद्र का यह नवीन भवन पुलिस विभाग को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण प्रदान करेगा।


जिला पुलिस बिलासपुर, जो प्रदेश का एक प्रमुख एवं संवेदनशील जिला है, अब तक कई कार्यालयों एवं थाना-चौकियों का संचालन पुराने एवं जर्जर भवनों में कर रहा था। इनमें से अधिकांश भवन अंग्रेज शासन काल के थे, जो वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं थे।


नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र भवन के प्रारंभ होने से पुलिस की सभी शाखाओं का संचालन अब अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। यह भवन पुलिस कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक दक्षता को नई मजबूती प्रदान करेगा।


इसके अतिरिक्त, एसएसपी श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में शहीद स्मारक एवं किशोर बालक अनुसंधान इकाई (AJPU) का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना पचपेड़ी सहित अन्य भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है।


आगामी समय में चौकी केंदा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा एवं बिलासपुर के आवास, 110 क्वार्टर एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को बेहतर आवासीय एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।


रक्षित आरक्षी केंद्र जिला पुलिस का मुख्यालय एवं एक अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में बल की तैनाती एवं संसाधनों के प्रबंधन का कार्य करता है। इसके माध्यम से पुलिस बल को आवश्यक उपकरण, वाहन, ईंधन, वर्दी, शस्त्र एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।


इसके साथ ही पुलिस जवानों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन भी इसी केंद्र से किया जाता है। प्रशिक्षण, पीटी परेड एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जवानों की दक्षता, स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ किया जाता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button