Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव मदिरा जब्त

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | सरिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 6 लीटर 300 एमएल) बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹2800 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदामा प्रधान (46 वर्ष), निवासी सांकरा, थाना सरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त साइकिल भी जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 29 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भटली चौक सरिया के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button