Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: बेरहम पिता बना हत्यारा, डेढ़ साल के मासूम की ईंट से हत्या

Ad

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेरहम पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिर्री गांव निवासी आरोपी शिवाजी केवट ने अपने बच्चे को ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान जब आरोपी की मां बच्चे को बचाने पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button