Advertisement Carousel
Blog

भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

Ad

Advertisements

भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

Advertisements

भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

सक्ती। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) को देखते हुए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा नागरिकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।
जारी निर्देशों के अनुसार नागरिकों को गर्मी शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत विकसित करने और स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गर्मी के दौरान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकने तथा पर्याप्त पानी साथ रखने को कहा गया है। साथ ही भारी शारीरिक गतिविधियों से बचने और यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहने की हिदायत दी गई है।
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि नागरिक शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेयों का सेवन कम करें तथा हल्का और ताजा भोजन लें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक बताया गया है।
घर को ठंडा बनाए रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करने तथा रात में वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है। बाहर कार्य करने वाले लोगों को सिर, गर्दन और चेहरे को ढककर रखने तथा समय-समय पर पानी का सेवन करने को कहा गया है। बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ने की भी सख्त हिदायत दी गई है।
हीट स्ट्रोक की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाने, शरीर को ठंडा करने, गीले कपड़े से पोंछने तथा ओआरएस या नमक-चीनी घोल देने की सलाह दी गई है। यदि व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। एक घंटे के भीतर सुधार न होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को भीषण गर्मी

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button