Advertisement Carousel
Blog

पैसे मांगने पर बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, सारागांव पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार दुकान में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए सिगरेट-गुटखा के पैसे मांगने पर विवाद, 70 वर्षीय दुकानदार से मारपीट

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडपार निवासी 70 वर्षीय दुकानदार सुशील पाण्डेय ने थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मार्च 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे गांव के ही आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगा।

Advertisements


सामान देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान का दरवाजा लात मारकर खोलते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।


घटना की रिपोर्ट पर थाना सारागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस कार्रवाई :
थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी :
आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी (25 वर्ष),
अविनाश सूर्यवंशी (25 वर्ष),
विक्की सूर्यवंशी (21 वर्ष),
सभी निवासी ग्राम मुडपार, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा।

Advertisements



इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक और गोवर्धन टाइगर का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button