Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के प्राचार्य डॉ. एस.एल. सोनवाने को दी भावभीनी विदाई

Ad

बरमकेला। नगर के अघरिया भवन, बरमकेला में  एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह डॉ शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के प्राचार्य डॉ. एस.एल. सोनवाने के सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

समारोह में शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायी रहा, जहां उपस्थित अतिथियों ने डॉ. सोनवाने के शैक्षणिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैट जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि डॉ. एस.एल. सोनवाने ने अपने सेवाकाल में महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ने संस्था को नई पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि डॉ. सोनवाने का कार्यकाल न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा, बल्कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Advertisements

साल एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रतन शर्मा ने डॉ. सोनवाने को साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके सम्मान में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
समारोह के अंत में डॉ. सोनवाने ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरमकेला की शैक्षणिक एवं सामाजिक उन्नति में सहयोग देना उनके लिए सदैव गर्व का विषय रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
यह सम्मान समारोह नगर के लिए एक प्रेरणादायी अवसर बन गया, जहां एक समर्पित शिक्षाविद् के योगदान को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ स्मरण किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button