Advertisement Carousel
Blog

जिपं अध्यक्ष का सुबह-सुबह गांवों में निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजाविकसित भारत मिशन के कार्यों की जमीनी हकीकत परखी 125 दिन रोजगार के लक्ष्य पर जिपं अध्यक्ष ने किया संवाद

Ad

Advertisements


जांजगीर-चांपा
जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इन दिनों प्रातःकालीन निरीक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी.  सत्यलता आनंद मिरी ने अकलतरा एवं पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

Advertisements
Advertisements


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अकलतरा जनपद के भैंसतरा, बरपाली, मधुया एवं बुचिहर्दी तथा पामगढ़ जनपद पंचायत के सेमरिया एवं जेवरा ग्रामों में पहुंचकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यस्थलों पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के लाभ, भुगतान व्यवस्था और कार्यदिवसों की स्थिति की जानकारी ली।
अध्यक्ष मिरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां 100 दिवस के रोजगार का प्रावधान था, वहीं अब 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे किसानों एवं मजदूरों की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।


उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो जिला मजबूत होगा, जिला मजबूत होगा तो राज्य और राष्ट्र भी सशक्त होंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस योजना के माध्यम से पारदर्शिता, समय पर भुगतान और स्थायी आजीविका के लिए विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button