Advertisement Carousel
Blog

विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में कृषि पखवाड़ा का आयोजनफसल विविधीकरण एवं जैविक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक

Ad

Advertisements


विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में कृषि पखवाड़ा का आयोजन
फसल विविधीकरण एवं जैविक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में 13 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक कृषि पखवाड़ा अंतर्गत कृषक चौपालों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।


कृषक चौपालों में जिले में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलें अपनाकर आय में वृद्धि के साथ-साथ जल संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
आगामी खरीफ वर्ष 2026 की तैयारी के मद्देनजर फरवरी से मई 2026 तक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके साथ ही पी.एम. आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन फसलों के पंजीयन के लिए किसानों का आह्वान किया गया। जिले में खरीदी व्यवस्था के लिए 06 समितियां पंजीकृत की गई हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी, भूमि विवरण अद्यतन, आधार सीडिंग तथा संदिग्ध प्रकरणों के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। साथ ही सक्रिय किसानों का फार्मर आईडी निर्माण एवं एग्रीस्टेक पंजीयन शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है।


जिले में ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी कर मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रबी मौसम में बीज उत्पादन कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज उत्पादन हेतु प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे बीज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।
किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के माध्यम से अल्पकालीन फसल ऋण की सुविधा के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
कृषि पखवाड़ा के माध्यम से जिले में फसल विविधीकरण, जैविक खेती एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है, जिससे किसानों की आय वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button