Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

स्कूल में पढ़ाई नहीं, बच्चों से भरवाई गई पानी की बाल्टियां! शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जांजगीर–चांपा। जिले के अकलतरा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा में बच्चों के हाथों में किताबों की जगह पानी से भरी बाल्टियां नजर आईं।

Advertisements
Advertisements

स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम छात्र पढ़ाई छोड़कर स्कूल परिसर में पानी भरते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि स्कूल में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों से ही पानी भरवाया गया।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं, मजदूरी करने के लिए नहीं। उनका कहना है कि इस तरह बच्चों से काम कराना न केवल उनकी पढ़ाई को प्रभावित करता है, बल्कि उनके अधिकारों का भी उल्लंघन है।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित प्राचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या स्कूल में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं।
फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button