Advertisement Carousel
Blog

ऑयल पाम से किसानों को दीर्घकालीन आय का अवसर, सरकार दे रही अतिरिक्त अनुदानसक्ती जिले में ऑयल पाम खेती को बढ़ावा, 1.30 लाख तक केंद्र अनुदान

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा
सक्ती
ऑयल पाम बना किसानों की समृद्धि का नया आधार
अतिरिक्त अनुदान के साथ राज्य सरकार दे रही प्रोत्साहन, 25 से 30 वर्षों तक निरंतर आय का अवसर
जिला सक्ती में किसानों की आय बढ़ाने एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑयल पाम (तेल पाम) की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह फसल कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन देने वाली तथा दीर्घकालीन आर्थिक लाभ प्रदान करने वाली मानी जाती है। ऑयल पाम की खेती से जहां खाद्य तेलों के आयात में कमी आएगी, वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Advertisements
Advertisements


योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। प्रारंभिक लागत और 3 से 4 वर्ष की गर्भावस्था अवधि को ध्यान में रखते हुए किसानों को विशेष आर्थिक सहायता दी जा रही है।
प्रति हेक्टेयर अनुदान का विवरण:
रखरखाव हेतु – ₹6,750
अंतरवर्ती फसल हेतु – ₹10,250
ड्रिप सिंचाई हेतु – ₹22,765
फेंसिंग हेतु – ₹54,485
दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती करने पर:
बोरवेल खनन हेतु – ₹50,000
पंपसेट हेतु – ₹22,500 से ₹27,000


कुल मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा लगभग ₹1.30 लाख तथा राज्य सरकार द्वारा ₹69,620 तक का अनुदान प्रावधानित है।
ऑयल पाम की विशेषता यह है कि एक बार रोपण के पश्चात चौथे वर्ष से उत्पादन प्रारंभ हो जाता है, जो 25 से 30 वर्षों तक निरंतर जारी रहता है। इससे किसानों को दीर्घकालिक और स्थिर आय का स्रोत प्राप्त होता है।
उत्पाद के विपणन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने जिले में Godrej Agrovet Limited (गोडरेज प्राइवेट लिमिटेड) से करार किया है, जो सीधे किसानों से उत्पाद की खरीदी करेगी। इससे किसानों को बाजार की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को रोपाई, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन एवं देखरेख संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इच्छुक किसान अपने नजदीकी शासकीय उद्यान रोपणी या उद्यानिकी विभाग कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
जिला उद्यानिकी विभाग के अनुसार, इस वर्ष जिले को 100 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 25 हेक्टेयर में रोपण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष क्षेत्र में कार्य निरंतर जारी है। शासन द्वारा अनुदान के साथ ऑयल पाम के पौधे भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ऑयल पाम की खेती जिले में किसानों के लिए दीर्घकालीन आय का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button