Advertisement Carousel
Blog

प्रशासन और पत्रकारों की पहल से टूटने से बचा एक रिश्ता

Ad

Advertisements

प्रशासन और पत्रकारों की पहल से टूटने से बचा एक रिश्ता

Advertisements

सामूहिक विवाह के बाद फैली गलतफहमी, समझाइश से बची नवविवाहित जोड़े की शादी
जांजगीर-चांपा। जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लछनपुर स्थित रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 141 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी जोड़ों को बधाई संदेश प्रेषित किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। विवाह पूर्व विभाग द्वारा सभी जोड़ों के आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच कर उन्हें कार्यालय में जमा कराया गया था।

Advertisements


हालांकि समारोह के पश्चात एक नवविवाहित जोड़े को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार विवाह के तुरंत बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई, जिससे वर पक्ष में चिंता का माहौल बन गया। इस दौरान नवविवाहित युवक भावुक अवस्था में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और पूरी स्थिति से अवगत कराया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर मौजूद पत्रकार मनीष चंद्रा, विनय अग्रवाल एवं सूर्य नारायण मिरी ने भी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी युवती के परिजनों से संपर्क साधने में जुटी रहीं।
सूचना मिलते ही जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती अणिमा मिश्रा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाह की सहमति, पूर्व में जमा दस्तावेज एवं पारिवारिक रजामंदी को लेकर विस्तृत चर्चा की। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और मामला सुलझा लिया गया।
अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रयास से सामूहिक विवाह में संपन्न हुई शादी को टूटने से बचा लिया गया। दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न भ्रम दूर कर नवदंपत्ति को आपसी समझ और विश्वास के साथ नए जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी अणिमा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि किसी भी दंपत्ति की शादी नहीं टूटी है। उन्होंने बताया कि आपसी संवादहीनता के कारण अस्थायी भ्रम की स्थिति निर्मित हुई थी। दोनों परिवारों को समझाकर भेज दिया गया है तथा उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि नवविवाहित जोड़े को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो शासन के नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button